राज कालेज में छात्र संघ चुनाव 24 दिसम्बर को, चुनाव आचार संहिता भी लागू

 जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के छात्र संघ चुनाव वर्ष 2014-15 की घोषणा आज कर दी गयी है। महाविद्यालय में आज से चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी है। चुनाव घोषणा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 शिव प्रसाद ओझा ने चुनाव में भाग लेने वाले संभावित प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिसों का शत प्रतिशत अनुपालन करना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय, डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी, डाॅ0 अभय प्रताप सिंह, डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, डाॅ0 मनोज तिवारी, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला एवं महाविद्यालय के शिक्षक सहित समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। चुनाव कार्यक्रम निम्न है-


चुनाव कार्यक्रमः-
1.    नामांकन तिथि     15.12.2014 समय प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक
2.    जाँच                   16.12.2014 समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक
3.    नाम वापसी           17.12.2014 समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक
4.    सूची प्रकाशन         18.12.2014 समय अपरान्ह् 1ः30 बजे से 4 बजे तक
5.    मतदान                 24.12.2014 समय प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक
6.    मतगणना             24.12.2014 समय अपरान्ह् 3.00 बजे से प्रारम्भ
7.    चुनाव परिणाम की घोषणा शपथ ग्रहण एवं उद्घाटन   24.12.2014 मतगणना के उपरान्त

Related

खबरें 6313132015600188590

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item