यूपी स्टेट एग्रो ने जारी किया कृषि यंत्रो का रेट लिस्ट
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_16.html
जौनपुर। प्रभारी यू0पी स्टेट एग्रो0 जगदीशपट्टी आर0पी0 सिंह ने बताया कि कृषि यन्त्र, रोटावेटर क्रय करने पर 35 हजार रूपये, सडिट्रिल पर 15 हजार रूपये, जीरोटिल सडिकम फर्टीडिल पर 15 हजार रू0, डिस्क हैरो,लेवलर, कल्टीवेटर आदि यन्त्रों पर 25 प्रतिशत कृषि विभाग द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान प्राप्त करने हेतु फार्म भरकर कृषि विभाग (उप कृषि निदेशक प्रसार) के कार्यालय में शीघ्र जमा कर दें जिससे अनुदान की धनराशि कृषक के खाते में भेजी जा सके। अनुदान पर कृषि यन्त्र प्राप्त करने हेतु एग्रो0 का फोन न0 05452-260382 पर सम्र्पक कर सकते है।
