D.M ने दिया सुइथाकला के प्रभारी B D O के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने  मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम,मा0 जनेश्वर मिश्रा योजना, मनरेगा, इन्दिरा आवास, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, सभी प्रकार की छात्रवृत्ति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, किसान के्रडिट कार्ड, कौशल विकास योजना, नेडा, पेयजल योजना, राजीवगांधी विद्युतीकरण योजना, कार्यदायी संस्थाओं के वित्तीय वर्ष 2012-13 व 2013-14 के विभागवार,विन्दुवार कार्यों की गहन समीक्षा किया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि समयवद्ध एवं गुणवत्तायुक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करें, धन उपलब्ध रहने के बावजूद कार्य न पूर्ण करने वाले संस्थाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए संबंधित सचिवों को पत्र प्रेषित कराने का निर्देश जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र को दिया। 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा कियातथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामनरायन यादव को निर्देशित किया कि धन उपलब्ध रहने के बावजूद समय से कार्य न कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरूद्ध प्रमुख सचिव को पत्र प्रेषित करें। डी.पी.आर.ओ. ए0के0सिंह को इस आशय का प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया कि कार्यवाही के लिए संस्तुति अथवा आख्या मांगने के प्रकरण मेरे कार्यालय में कार्यवाही हेतु लंवित नही है। प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी/ए0डी0ओ0 पंचायत सुइंथाकला द्वारा घर-घर नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया था उनके विरूद्ध प्राथमिक दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अभियंता सिचाई द्वारा नहरों की शिल्ट सफाई जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद खण्ड विकास अधिकारियों को कराये जा रहे कार्यों की सूची न उपलब्ध कराने पर लाराजगी व्यक्त किया तथा प्रमुख सचिव सिचाई को इनके विरूद्ध पत्र प्रेषित करने का निर्देश अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 आई0ए0खान ने बताया कि जिले में 11 लाख 15 हजार पशुओं के टीकारण एवं 65 प्रतिशत कृतिम गर्भाधान कार्य लोहिया ग्राम में करा लिया है। जिलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों को अपने कराये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन करा लें। सभी अधिकारी/कर्मचारी जनता के साथ अच्छे से व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण मानवीय आधार पर करें। उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को मनरेगा में तीन माह से लगातार खराब कार्य में करने वाले खण्ड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिलायें। सहायक श्रमायुक्त के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त किया तथा आयुक्त वाराणसी को पत्र प्रेषित करने का निर्देश  जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र को दिया। उप निदेशक कृषि आर0के0सिंह को सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधि0 अभियंता विद्युत ए0के0मिश्र, आर0डब्लू पौल को खराब ट्रान्सफारमरों को एक सप्ताह के भीतर हरहालत में बदलने का निर्देश दिया।शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। राजीवगांधी विद्युत योजना के अन्तर्गत कार्य करने वाली संस्था के मनमाने कार्य करने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा एम0डी0 को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। जमीन के विवाद संबंधी कार्यदायी संस्थाए 8 दिसम्बर को उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी की बैठक में रिपोर्ट के साथ उपस्थित होकर समस्या का समाधान करायें। जिलाधिकारी ने जिले के सभी न्यायिक अधिकारी/पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि 06 दिसम्बर 2014 को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करें।   
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी0श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0यादव, डीएफओ ए0के0सिंह, डीडीओ तेजप्रताप मिश्र,पीडी एस0एन0चैधरी,डीएसटीओ आर0 एन0यादव, डिप्टी कलेक्टर ममता मालवीय, उप निदेशक कृषि आर0के0सिंह,अधि0अभि0 लो.नि.वि. बी0डी0गुप्ता, जलनिगम एम0आई0अंसारी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

खबरें 8356784248058129068

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item