वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, विकलांग दिवस पर हुई चर्चा

 जौनपुर। मैसवा फोरम द्वारा महिला हिंसा के विरूद्ध जेण्डर न्याय हेतु पुरूषों की पहल अभियान अन्तर्गत विकलांग दिवस पर सूर्यबली महाविद्यालय देवकली में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां संरक्षक राम सिंगार यादव ने कहा कि विकलांग को हीन भावना से नहीं देखना चाहिये, बल्कि उन्हें सहयोग करके आगे बढ़ने में मदद करना चाहिये। इसी क्रम में प्रवक्ता डा. राजेन्द्र प्रसाद व डा. जयसिंह यादव ने कहा कि महिला व पुरूषों में कोई अन्तर नहीं समझना चाहिये। पूविवि के प्रोफेसर डा. वीडी शर्मा व डा. धृती ने कहा कि महिलाओं को खुद अपनी सुरक्षा स्वयं करना चाहिये। शिक्षक चन्द्रमणि ने कहा कि कर्म ही महान है। प्रतियोगिता में तमाम छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया जिनमें सोनम प्रथम, प्रीतम द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर आये सभी लोगों का स्वागत मैसवा फोरम के संयोजक रमेश चन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष यादव एवं आगंतुकों के प्रति आभार प्राचार्य डा. नीरज मिश्र ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. रंजना यादव, प्रेम नारायण, शांति, लालचन्द, छाया यादव, ज्योति, प्रीतम सहित तमाम गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related

खबरें 2972934542234567847

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item