दो दिवसीय सिटी नर्सिंग होम ट्राफी प्रतियोगिता 7 दिसम्बर से

  जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम शाहगंज द्वारा अण्डर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है जो 7 व 8 दिसम्बर को होगा। सिटी नर्सिंग होम ट्राफी के नाम से शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित लखनपुर मेन रोड से सटे लखमापुर गांव में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजक डा. शेख मो. तारिक एवं डा. श्रीमती हुमेरा तारिक शेख ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान इन्तेजार अहमद करेंगे जहां मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मो. जफर रूस्तम मौजूद रहेंगे। चिकित्सकद्वय ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक मो. अरशद खान सहित शौकत अली, डा. शर्फुद्दीन आजमी उपस्थित रहेंगे।

Related

खबरें 8786229623691822592

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item