विपक्षियों ने मड़हे में लगायी आग, दो भैंस मरी, भारी नुकसान
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_63.html
जौनपुर। जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने मड़हे में आग लगा दिया जिसके चलते उसमें रखे रजाई, गद्दे, चारपाई सहित दो भैंस जलकर राख हो गये। मामला नेवढि़या थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव की है। अगलगी की इस घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। पीडि़तों में कोमल निषाद, बंशराज निषाद और मुन्ना हैं जिन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये विपक्षियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।
