ग्राम रोजगार सेवक एसोसिएशन ने संरक्षक राकेश श्रीवास्तव को किया सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_8.html
जौनपुर। लक्ष्मी नारायण चौरसिया जिलाध्यक्ष व अरविन्द सिंह मंत्री ग्राम रोजगार सेवक एसोशियेशन ने गुरूवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एवं एसोशियेशन के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव को माल्यार्पण करके व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि गत माह में रोजगार सेवक संघर्ष समिति द्वारा लखनऊ में आन्दोलनरत ग्राम रोजगार सेवकों के प्रतिनिधिमण्डल को मुख्यमंत्री द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर नियमितीकरण करने की घोषणा एवं विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने से ग्राम रोजगार सेवकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इसी को लेकर आज सभी लोगों ने मुख्यमंत्री जी को इस कार्य के लिये बधाई दिया है। इस अवसर पर विवेक वर्मा, रमाशंकर, विनय सिंह, राकेश कुमार, रामजी यादव, रोशन लाल सरोज, अभय सिंह, अजय सिंह, अनिल यादव, पवन राय, सुनील तिवारी, पवन कुमार, उदयभान चैधरी, सुबोध यादव, सुनील कुमार, अंजू वर्मा, अरविन्द सिंह, आरती विश्वकर्मा, प्रिया, डा. ओम प्रकाश, आशीष, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
