संस्था का 34वां वार्षिकोत्सव 7 दिसम्बर को
https://www.shirazehind.com/2014/12/34-7.html
जौनपुर। सामाजिक, साहित्यक एवं सांस्कृतिक मंच यमदग्निपुरम् युवा सुधार संस्था का 34वां वार्षिकोत्सव 7 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिषद के प्रांगण में मनाया जायेगा जहां गीत, संगीत व नृत्य की मोहक प्रतियोगिता भी आयोजित है। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव हैं जो उद्घाटन करने के साथ ही प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी करेंगे। समिति के अनुसार समारोह के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह हैं जहां तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अधिकारियों, पत्रकारों की भी उपस्थिति रहेगी।
