व्यक्ति के लिये स्वच्छता अति आवश्यकः प्रदीप मिश्र
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_90.html
जौनपुर। एनिमल फार्मर अपारर्चूनिटी की बैठक शुक्रवार को चांदमारी स्थित कैम्प कार्यालय पर संस्थाध्यक्ष प्रदीप मिश्र की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यक्ति के जीवन के लिये अति आवश्यक है। आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखकर प्रत्येक परिवार हर वर्ष लगभग 6 हजार रूपये के अतिरिक्त भार से बच सकता है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन मनीष मौर्य ने किया। इस अवसर पर सरिता, मालती देवी, सुनीता, शैलेश यादव, अनिल यादव, रमेश गिरि, पंकज मिश्र, दिनेश मौर्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
