निःशुल्क चिकित्सा शिविर 7 दिसम्बर को
https://www.shirazehind.com/2014/12/7_5.html
जौनपुर। नगर के अचला घाट मार्ग सिपाह में स्थित जागृति फिजियोथेरेपी एण्ड रिहेब्लिटेशन सेण्टर परिसर में फिजियोथेरेपिस्ट डा. अनुराग श्रीवास्तव की देख-रेख में निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन सुनिश्चित है जो 7 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा फालिज, गठिया, गर्दन, कमर दर्द, स्त्री रोग आदि की निःशुल्क जांच करने के साथ ही दवा भी दिया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये डा. अनुराग ने समस्त जनपदवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
