तहसील दिवस : 55 शिकायतकर्ताओ में मात्र दो मिला राहत
https://www.shirazehind.com/2014/12/55.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता मेें शाहंगज तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 55 व्यक्तियों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें मौके पर 02 प्रार्थना पत्रो को निस्तारित किया गया। तहसील दिवस में गत दिवस के लंवित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा किया। राजस्व कानूनगो सरपतहां, सराय मोहद्दीपुर एवं कस्बा के अधिक लंवित प्रकरणों के कारण वेतन रोकने का निर्देश उप जिलाधिकारी को दिया। साथ ही एक सप्ताह के भीतर निस्तारित न करने पर चारसीट तथा कार्य करने में अक्षम ,लेखपाल से कानूनगो के दायित्व से हटा दिया जायेगा। तहसील दिवस में उप निदेशक कृषि ,जिला पूर्ति अधिकारी, बिकलांग कल्याण अधिकारी, गन्नाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उद्यान अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, मनोरंजन कर अधिकारी, कृषि अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के 11ः45 बजे तक न उपस्थित होने के कारण आज का वेतन काटने का निर्देश दिया। जमीन सम्बधित विवादों के निस्तारण के लिए समाधान दिवास पर राजस्व एवं पुलिस की टीम को मौके पर जा कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सूचना विभाग के माध्यम से तहसील प्रांगण में राम मिलन यादव एण्ड पार्टी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 6 दिसम्बर के आयोजन के लिए गीतों के माध्यम से जनजागरण किया।इस अवसर पर सी0डी0ओ0 पी0 सी0 श्रीवास्तव, सी0एम0ओ0 डा0 दिनेश कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव, डी0डी0ओ0 तेज प्रताप मिश्र, डी0एफ0ओ0 ए0के0सिंह, समाज कल्याण अधिकारी के0 के0 त्रिपाठी उप जिलाधिकारी नागेन्द्रनाथ द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी मायाराम वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे । 55
