फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला

  जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के सैकड़ों छात्रों ने मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये उनका प्रतीक पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुये छात्र नेता गौरव सिंह ने कहा कि श्रेणी सुधार परीक्षा सहित बैक पेपर में पूविवि द्वारा शुल्क में अत्यधिक बढ़ोत्तरी की गयी है जो कत्तई स्वीकार्य नहीं है। इस एक तरह से महाविद्यालय के छात्रों पर आर्थिक बोझ लादा जा रहा है। छात्रों ने इसे पूविवि का एक तरह से उन पर आर्थिक शोषण बताते हुये उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था सस्ती व सुलभ होनी चाहिये जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दिया कि तत्काल शुल्क बढ़ोत्तरी को घटाया जाय, अन्यथा छात्र आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। इस मौके पर अभिषेक सोनकर, स्वप्निल सिंह, अतुल सिंह, प्रदीप सिंह, गौरव, शुगन ओझा, कृष्ण कुमार यादव, संदीप सोनकर सहित अन्य छात्र भी मौजूद रहे।

Related

खबरें 1072230972810248630

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item