ठण्ड को देखते हुये एकता क्लब ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटा कम्बल

 जौनपुर। जनपद की सामाजिक व रचनात्मक संस्था ‘एकता क्लब’ के बैनर तले नगर पालिका परिषद के टाउन हाल के मैदान पर गरीबों व असहायों के लिये रविवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां 175 जरूरतमंदों को कम्बल दिया। इसके पहले आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिसके बाद अतिथियांे ने विचार व्यक्त करते हुये एकता क्लब के इस कार्य की प्रशंसा किया एवं कहा कि लोगों को अपने जीवन का कुछ क्षण सामाजिक कार्य के लिये अवश्य निकालना चाहिये। गरीबों व असहायों की सेवा करना नारायण की सेवा करने के बराबर होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समूह सम्पादक कैलाशनाथ एवं विशिष्ट अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, दीवानी बार एसोसिएशन के महामंत्री कामरेड जय प्रकाश सिंह, सम्पादक रामजी जायसवाल, समाजसेवी राधेरमण जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष आलोक सेठ व संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, विशाल सेठ, नवीन साहू, श्यामजी सेठ, सुभाष कुशवाहा, सभासद विष्णु सेठ, समाजसेवी सरजू प्रसाद, मेनका सिंह, रंजना सिंह, रेनू विश्वकर्मा, प्रदीप जायसवाल, जावेद अजीम, संजय केडिया, शेखर शर्मा, विशाल वर्मा, योगेन्द्र सिंह, हेम सिंह, राकेश सेठ, संतोष त्रिपाठी, संजीव जायसवाल, सुनील सेठ, संदीप सोनी, गोप, संतोष सोंथालिया, विकास शर्मा, गौतम गुप्ता, राजवीर सिंह, दीपक जायसवाल, पिंकू सिंह, विक्की सेठ, राकेश जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अन्त में महासचिव अजीत सोनी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

खबरें 2400887272614468808

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item