निजी विद्यालय संचालक संघर्ष मोर्चा की बैठक में उठी आवाज
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_469.html
जौनपुर। निजी विद्यालय संचालक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के जनपद इकाई की बैठक रविवार को टीडी इण्टर कालेज के मारूति मंदिर पर हुई जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी सिंह ने कहा कि हंसा रिसर्च सेण्टर द्वारा 72 प्रतिशत बच्चों को शिक्षा देने की रिपोर्ट गत दिवस समाचार पत्रांे में प्रकाशित हुआ था, इसलिये संचालकों को बधाई देते हुये कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिये कि आने वाले समय में हम 80 प्रतिशत बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित करते हैं। इस दौरान मांग किया गया कि समस्त एबीएसए को निर्देशित किया जाय कि सप्ताह में एक दिन निजी विद्यालयों की समस्याओं का निरारण करने का निर्धारण करें। अब संगठन की मासिक बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ही आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर मिथिलेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद मौर्या, मनोज केसरी, समर बहादुर यादव, अशोक दूबे, विजय शंकर दूबे, अतुल गुप्ता, भाष्कर मिश्र, अखिलेश चन्द्र मिश्रा, विवेक कुमार, राजन खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
