न्यू लर्निंग पाथ ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

 जौनपुर। इण्डियन रूरल मेडिकल एसोसिएशन से सम्बद्ध न्यू लर्निंग पाथ के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला नखास स्थित गोपी घाट (निकट शाही पुल) पर रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक मिश्र एवं जनरल फिजीशियन डा. कमलेश निषाद ने 350 बच्चों सहित अन्य मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके उचित परामर्श दिया। इसके साथ ही आयोजन समिति द्वारा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर डा. मिश्र ने कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ रहने के अनेक टिप्स भी बताये। इसी क्रम में डा. निषाद ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये संयमित खान-पान के साथ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिये। इस अवसर पर न्यू लर्निंग पाथ के संचालक आदित्य चैधरी, प्रदीप तिवारी, सूरज निषाद, रविन्द्र कुमार, मुकेश श्रीवास्तव, सूर्य नारायण, अनिल मिश्र, विकास मौर्या, शैलेश, कमलेश, दिलीप, विकास निषाद, नन्हे पाण्डेय, सुशील वर्मा एडवोकेट, अक्षय कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक आदित्य चैधरी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

खबरें 8955933062980522703

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item