शिक्षा के गुणवक्ता में लाये सुधार : BSA JAUNPUR
https://www.shirazehind.com/2014/12/bsa-jaunpur.html
जौनपुर। रविवार को मडि़याहूं ब्लाक में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बेसिक शिक्षाधिकरी परमहंस यादव ने कहा कि हम सबको मिलकर शिक्षा की गुणवक्ता को सुधारना होगा। और अपने अपने दायित्वो के प्रति सजग रहना होगा तभी हम लोग शासन की मंशा को पूरा कर पायेगे। आज के दिन हम सब मिलकर संकल्प ले कि हम लोग समय से गुणवक्तायुक्त शिक्षा बच्चो को दे जिससे आज मासूम बच्चा कल का भविष्य बन सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी शाहगंज आरपी यादव ने किया स्वागत भाषण मडि़याहूं के खण्ड शिक्षाधिकारी शैलपति यादव ने दिया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी रामनगर मंगरू राम रामपुर के खण्ड शिक्षाधिकारी महेन्द्र मौर्या जिलामंत्री रविचंद्र यादव ब्लाक संयोजक रामप्रसाद यादव जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह सह समन्यवक श्रीपति यादव सेवालाल पटेल लालबहादुर यादव कमलेश यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

