मंत्री पुत्र लकी यादव समेत पांच अज्ञात लोगो खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_15.html
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव द्वारा एक वैवाहिक कार्यक्रम में जमकर उत्पात करने और एक युवक को गोली मारने के आरोप में बक्शा थाने की पुलिस ने मंत्री पुत्र समेत पांच अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का प्रयास करने समेत कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामलू हो कि बीती रात जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव के निवासी रमाशंकर यादव के पुत्री की शुक्रवार को बारात आयी थी। इस शादी में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव भी अपने लावलश्कर के साथ शरीक हुए थे। देर रात में आर्केष्ट्रा चल रहा था प्रत्यक्षदर्शी अरविन्द यादव और घायल दीपक यादव के अनुसार लकी यादव शराब के नशे में धुत होकर आर्केष्ट्रा स्टेज पर चढ़कर नाचने लगे । आर्केष्ट्रा पार्टी के लोगो ने विरोध किया तो लकी यादव सबको मारने पीटने लगे। हम लोग उन्हे समझाने का प्रयास किया तो उन्होने पिस्टल निकाल लिया। हम लोग अपनी जान बचाकर भागे तो लकी ने करीब तीन सौ मीटर दूर दौड़ाकर गोली मार दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम पर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
एसपी ने बताया कि लकी यादव समेत पांच अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 147, 148 ,149, 427 और 307 धाराओ में बक्शा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जायेगा