मरकजी सीरत कमेटी का चुनाव सम्पन्न, इस बार भी दिखा विवाद

समाचार पत्रों के कार्यालयों में पहुंचीं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां
    जौनपुर। मरकजी सीरत कमेटी का वार्षिक चुनाव रविवार को शाही अटाला मस्जिद में सम्पन्न हुआ जहां तमाम अंजुमन, अखाड़ा सहित सजावट कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा अन्य वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति रही। पूर्व में एक बार की तरह इस बार भी अध्यक्ष पद को लेकर कमेटी के लोग दो फाड़ में दिखे। यही कारण रहा कि चुनाव सम्पन्न होने के बाद जहां मीडिया को बताया गया कि कमेटी के नये अध्यक्ष पूर्व विधायक अफजाल अहमद चुने गये, वहीं अखबारों को दिये विज्ञप्ति के माध्यम से शहजादे खान नामक युवक को अध्यक्ष होने का दावा किया जा रहा है।
    शहजादे के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता डा. शकील अहमद व संचालन हसीन बबलू ने किया। इस दौरान सर्वसम्मत से शहजादे खान को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अफजाल अहमद, अनवर निजामी, जावेद महमूद, जफर मसूद, आसिफ वकील, आरिफ खान, कमालुद्दीन, शाहिद खान, मजहर आसिफ, कमाल आजमी, अतीक अहमद, राशिद, इरफान निजामी, जयाउद्दीन, वशीर अहमद खान, वसी खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    निवर्तमान महासचिव डा. हसीन अहमद के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार डा. शकील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई चुनावी सभा में पूर्व विधायक अफजाल अहमद का नाम आया जिस पर सभी लोगों ने अपना समर्थन कर दिया। इस पर अध्यक्ष पद हेतु उनके नाम की घोषणा की गयी जिस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जावेद महमूद, अब्दुल अहद, मो. शकील, असलम शेर खान, फखरे आलम, जफर मसूद, इकराम राइनी, नौशाद, शोएब खां, अरशद कुरैशी, मो. अंसारी, फिरोज अहमद, लाल मो. राइनी, अकरम जौनपुरी, आकिल जौनपुरी, अनीस अहमद सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। 
कोई अध्यक्ष नहीं, फिर से होगा चुनावः मरकजी सीरत कमेटी
    जौनपुर। मरकजी सीरत कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष साजिद अलीम के हस्ताक्षर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कमेटी का बैठक रविवार को अटाला मस्जिद में हुई जिसकी अध्यक्षता डा. शकील ने किया। इस मौके पर कमेटी के नये अध्यक्ष के लिये 3 लोगों के नाम का प्रस्ताव हुआ जिसमें इरफान अब्बासी एडवोकेट, पूर्व विधायक अफजाल अहमद व शहजादे खान शामिल हैं। डा. हसीन ने तीनों प्रत्याशियों का नाम पेश करते हुये कहा कि हम अफजाल अहमद का नाम अध्यक्ष पद हेतु घोषणा करते हैं जिस पर उपस्थित अन्य लोगों ने विरोध किया। वहीं शहजादे खान ने भी अपने अध्यक्ष होने का घोषणा कर दिया जिस पर कमेटी ने बैठक को ही अवैध घोषित कर दिया और कहा कि पुनः चुनाव होगी। इस पर लोगों ने संस्था के पक्ष में उपस्थिति दर्ज करायी।

Related

खबरें 2690339113982055522

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item