दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम ट्राफी शाहगंज द्वारा अण्डर आर्म क्रिकेट महायुद्ध का आयोजन रविवार से शुरू हो गया जिसका समापन सोमवार को होगा। शाहगंज तहसील से सटे लखमापुर गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान इन्तेजार अहमद ने फीता काटकर एवं खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करके किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि मो. जफर रूस्तम सहित अन्य अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि खेल से मन एवं मष्तिस्क दोनों स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता का पहला मैच शहाउद्दीनपुर व बहाउद्दीनपुर के बीच हुआ जहां बहाउद्दीनपुर के खिलाडि़यों ने अपना जौहर दिखाते हुये मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका मो. फैज खान व मो. अब्दुल्लाह शेख ने निभायी तो कमेंट्री की जिम्मेदारी मो. जकी व असअद आजमी के कंधे पर थी। सिटी नर्सिंग होम पुरानी बाजार शाहगंज के प्रबंधक डा. शेख मो. तारिक व डा. हुमेरा तारिक शेख के संयोजकत्व में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान शाबान कोहन्डा, अबू तालिब, आजाद आलम, जावेद आलम, मो. जाहिर, फजलुर्रहमान, नेसार अहमद, फिरोज अहमद, अब्दुल वहाब आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 1072272782038980784

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item