मीरगंज के थानेदार पर गर्भवती महिला की पिटाई करने का आरोप
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_20.html
जौनपुर। जिले के मीरगंज थाने की पुलिस ने एक गर्भवती महिला की इस कदर पिटाई किया कि उसके पेट में पल रहे तीन माह का शिशु दुनियां में आने से पहले ही खुदा को प्यारा हो गया। पीडि़त महिला के पिता ने एसपी से मिलकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए गुहार लगायी है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव गांव के निवासी देवेन्द्र कुमार सिंह ने आज देर शाम को अपने पूरे परिवार के साथ एसपी बबलू कुमार को एक पत्र देकर शिकायत किया कि हमारे घर के सभी मर्द एक रिश्तेदार की शादी में शरीक होने गये थे। मीरगंज के थानेदार मोईन खान ने बीते दाक दिसम्बर की रात करीब 11 मेरे घर पहुंचे तो महिलाओं ने बताया कि घर मे कोई मर्द नही सूबह आइयेगा। बस इतना सुनते ही दरोगा गुस्से में आकर मेरी बहू प्रतिमा सिंह को लात घूसे से जमकर पीट दिया। जिसके चलते उसके पेट पल रहा तीन माह बच्चे का गर्भपात हो गया।
देवेन्द्र सिंह ने इस मामले की जांच कराकर आरोपी थानेदार के खिलाफ कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।