तमंचे के बल पर 35 हजार की लूट

जौनपुर: महराजगंज के थाना क्षेत्र बघौझर गांव में भट्ठे के पास केएसके माइक्रो फाइनेंस के सेंटर मैनेजर से कट्टा दिखाकर 35 हजार रुपये लूट लिया। सेंटर मैनेजर महिला समूह को लोन देने जा रहा था। घटना सुबह 11 बजे की है और पुलिस को सूचना दो बजे के करीब मिली। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।
एसकेएस माइक्रो फाइनेंस का महिला समूह बघौझर में है। उसी समूह के सदस्य को लोन देने के लिए सेंटर मैनेजर धीरेंद्र सिंह बघौझर जा रहे थे कि सिंगरामऊ के रास्ते ज्योंही बघौझर गांव के उत्तरी पश्चिमी सीमा पर भट्ठे के पास पहुंचे। दो बाइक से चार लोग इनको हाथ देकर रोके और तुरंत कट्टा निकाल लिए और इनके वाहन की चाबी तथा मोबाइल ले लिए। बाइक की डिक्की में रखा बैग जिसमें 35 हजार रुपया था, छीन लिए और फिर सिंगरामऊ की तरफ भाग गए। यह स्थल प्रतापगढ़ की सीमा का है जो हमेशा संदिग्ध रहता है। वहां से किसी प्रकार धीरेंद्र गांव में आए और किसी का मोबाइल लेकर 100 नंबर पर घटना की सूचना दिए। मौके पर थानाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव गए और जांच की। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। संदिग्ध परिस्थितियों को भी देखा जा रहा है।

Related

खबरें 7051642509882637797

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item