गौराबादशाहपुर कस्बे में जाम बनी स्थाई समस्या
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_42.html
जौनपुर। गौराबादशाहपुर स्थानीय कस्बे में रोजाना लगने वाला जाम अब एक
विकट समस्या का रूप ले चुका है। हालत यह है कि लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे
बाजार को वाहन द्वारा पार करने में आधे-आधे घटे का समय लग जाना मामूली बात
हो चुकी है।
कस्बे में प्राईवेट सवारी वाहनों द्वारा कहीं भी वाहन रोककर सवारी चढ़ाने-उतारने की वजह से बाजार में अक्सर जाम लग जाया करता है। और तो और कोढ़ मे खाज यह कि कुछ दुकानदारों द्वारा अपना सामान पटरियों तक फैला कर रख दिया जाता है। इस वजह से भी जाम लग जाता है ऊपर से अगर कोई राहगीर इनका विरोध करना चाहे तो ऐसे दुकानदार मारपीट पर भी अमादा हो जाते है। पूरे दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम लगने के बाद भी स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है जिसकी वजह से जाम में फंसे लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ती है।