भदोही में दलित युवती की अबूझ हाल में मौत

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज थाने के खलिया गांव में दलित युवती की संदिग्ध हालत में मौत की खबर आयी है। घटना मंगलवार की रात की है। जानकारी के मुताबिक मीरा देवी पत्नी संतोष रात को 10 बजे भोजन पका रही थी। उसी दौरान वह संदिग्ध हालत में झुलस गई। जली हालत में उसे नगर के अस्पताल लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। हलांकि पुलिस ने इस तरह की किसी जानकारी से साफ इनकार किया हैं। गोपीगंज पुलिस से जब संपर्क किया गया तो पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।

Related

खबरें 2440885100066133252

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item