शाहगंज इलाके में बदमाशो ने फिर दी दस्तक व्यापारी खौफजदा

जौनपुर। व्यापारियों पर आए दिन आने वाली शामत ने एक बार फिर दहशत के रूप में दस्तक दिया है। पहले हो चुकी कई घटनाओं से सहमे व्यापारी अब एक बार फिर दहशतजदा हो गए हैं।
यह कस्बा पहले भी अपराधियों का गढ़ रहा है। यहां लगातार रंगदारी मांगने व हत्याओं का दौर लंबे समय तक चला। फिर मामला शांत हो गया, किंतु एक बार फिर हौसला बुलंद बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर दुस्साहस का परिचय दिया है।
खुटहन, सरपतहां, खेतासराय व सीमावर्ती आजमगढ़ के इलाके में व्यापारियों को गोली मारने व लूटने जैसी घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इससे पहले भी खेतासराय, खुटहन इलाकों के व्यवसायी लूट के शिकार हुए।
एक माह पहले इसी तरह की घटना ओम प्रकाश सोनी के साथ हुई। वह दुकान बंद कर आभूषणों से भरा बैग लेकर घर के लिए चला। घर से थोड़ा पहले ही बदमाशों ने उसे अपनी गोलियों का निशाना बना दिया।

Related

खबरें 4165124251533807670

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item