पदोन्नति न होने से नाराज D M से मिला शिक्षको का प्रतिनिधि मण्डल
https://www.shirazehind.com/2014/12/d-m.html
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षको की पदोन्नति न किये जाने से नाराज आज भारी संख्या में शिक्षको ने प्रदेशीय प्रचार मंत्र व जिलामंत्री सत्येद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौपा। शिक्षको द्वारा दिये गये पत्रक में मांग किया गया है कि जिले में 1600 पद रिक्त है जिसके कारण कई विद्यालय बंद है या एक शिक्षक के सहारे चल रहा है। जिसको देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने पदोन्नति करने के लिए आदेश दिया है। जनपद में पदोन्नति की कार्यवाही पूर्व बीएसए द्वारा सूची तैयार कर लिया गया था लेकिन सचिव के आदेश की पृष्ठा में पदोन्नति नही हो सकी। जबकि प्रदेश 90 प्रतिशत जिले में यह प्रक्रिया पूरी कर लिया गया है। प्रतिनिधि मण्डल में अश्वनी कुमार सिंह राजन सिंह यादव राहुल सिंह सुरेश सोनकर डा0 अखिलेश राजीव रतन तिवारी प्रमोद यादव मनीष सिंह अतुल नितिश सतीश सतीश पाठक डा0 सभाजीत यादव अनिल यादव सूर्यभूषण पाण्डेय दिवाकर चैहान भूपेश कुमार सहित भारी मात्रा में शिक्षक उपस्थित रहे।

