भदोही में मौसम के पहले कोहरे से नहीं दिखा सूरज

भदोही। शीतकालीन मौसम के पहले कोहरे से जहां जनवीन प्रभावित हुआ। वहीं जिले से गुजरने वाली रेलगाडि़यों पर बुरा प्रभाव पड़ा। दिन भर सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। जानकारों का मानना है कि अगर यह कई दिनों तक जारी रहा तो फसल पर जहां बुरा प्रभाव पड़ेगा वहीं सड़क हादसों में वृद्धि होगी।
जिले में शुक्रवार  को पूरवा हवाओं के बंद होने के बाद कुहासे का असर देखने को मिला। आसमान में बादल भी छाए रहे। शाम को फिर से कोहरा आसमान में छाने लगा था। पेड़ों से कोहरे की बूंदे टपक रहीं थी। वहीं कोहरे के चलते मौसम में ठंड और गलन भी बढ़ गई है। किसानों को मानना है कि अगर कोहरा लगातार जारी रहा तो दलहनी और आलू की फसल को भारी नुकसान होगा। उधर कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों गति पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। भदोही रेलवे स्टेशन और ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर भी रेलगाडि़यों के बिलंब से चलने से यात्री काफी परेशान दिखे। इसके अलवा परसीपुर, सुरियावां, सरायकंसराय मोंढ स्टेशनों पर यात्री परेशान दिखे। लंबी दूरी की गाडियांे अक्सर बिलंब से चल रही थी। यात्री ठंड से भी परेशान दिखे। दैनिक सवारियां गाडि़या भी अपने समय से बिलंब से चल रही थी।

Related

पूर्वांचल 4629540818871177249

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item