ससुराल आयी नवेली दुल्हन जेवरात संग फरार
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_53.html
भदोही(गोपीगंज)। जिले के गोपीगंज थाने के जगन्नाथपुर गांव में शादी के बाद ससुराल आयी विवाहिता शुक्रवार की सुबह अचानक शौंच के बहाने लापता हो गई। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। ससुरालियों का आरोप है कि वह अपने साथ हजारों का जेवरात भी लेकर लापता है।जानकारी के मुताबित जगन्नाथपुर गांव निवासी जिलेदार के बेटे सेवक की शादी 03 दिसंबर 2014 को इलाहाबाद जिले के बरौत के बिलारी गांव में हरिराम की बेटी अमिता से हुई थी। दोनों काल्पनिक नाम ससुरालियों का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वह पांच बजे भोर में शौच के बहाने निकली। लेकिन घर वापस नहीं आई। बाद में ससुराल वालों ने पास पड़ोस की उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। माइके भी पता लगाया। सास ने भी बहू को निकलते देखा था। लेकिन उसने समझा की वह शौंच के लिए जा रही है। इसलिए नहीं टोंका। लेकिन खोजबीन करने के बाद पता न लगने पर परिजनों ने इस संबंध में गोपीगंज पुलिस को बहू के लापता होने की लिखित जानकारी दी है।
