निलम्बित लेखपाल ने जनसूचना अधिकार से मांगी सूचना

जौनपुर। निलम्बित चकबंदी लेखपाल राम नरायन मौर्य की जांच आख्या की सूचना प्राप्त करने के संदर्भ में जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के संदर्भ मंे आवेदन किया गया जिसके अनुसार बतौर जांच अधिकारी जनसूचना अधिकारी द्वारा 13 नवम्बर 2014 को प्रार्थी द्वारा मांग किये जाने पर मिसिलबंद रजिस्टर धारा 12 वर्ष 2013-14 सितम्बर 14 में धारा 12 की आदेशशुदा पत्रावलियों को सील किया गया अथवा नहीं। यदि सील किया गया तो किस तिथि को? जांच अधिकारी/चकबंदी अधिकारी किरतापुर द्वितीय की जांच द्वारा उपरोक्त अभिलेखों में छेड़छाड़ करने का प्रथम दृष्टया दोषी कौन है? जांच अधिकारी द्वारा अब तक की गयी जांच मंे वरासत सम्बन्धी कार्यवाही न किये जाने का दोषी कौन है? शिकायतकर्ता ने पूछा है कि क्या उपरोक्त जांच में सहायक चकबंदी अधिकारी राधेश्याम वर्मा को बचाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है? क्या जांच में श्री वर्मा के प्रलोभन में जांच का रिपोर्ट प्रभावित किया जा रहा है? जांच अधिकारी गौरीशंकर सिंह द्वारा यह क्यों कहा गया कि क्या तुम बहाल हो जाओगे तो मुझे कुछ मिलेगा?

Related

खबरें 3534497319995237944

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item