ग्राम पंचायत अधिकारी के निधन पर शोकसभा
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_75.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जनपद शाखा की बैठक विकास भवन में अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां उपस्थित सदस्यों ने विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में अनिल सिंह, प्रदीप सिंह बब्बू, राकेश श्रीवास्तव, धनंजय यादव, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, रईस अहमद, राकेश सिंह, बृजेश यादव, सुरेन्द्र यादव, ज्ञानेश श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, मो. जावेद, राय साहब सिंह, उदयशंकर सिंह, राम निहोर, राजेन्द्र यादव, सुनील श्रीवास्तव, सरताज सिंह, प्रमोद अग्रहरि, प्रमोद शर्मा, रामलाल पाल, शिवहरी, अमर बहादुर यादव, केशरी सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
