महादेव पब्लिक स्कूल के लिये हुआ भूमि पूजन
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_24.html
जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड बक्शा के ग्राम पंचायत विरशादपुर गांव में खुलने वाले महादेव पब्लिक स्कूल की भूमि पूजन शनिवार को वैदिक रीति-रिवाज से विद्वानों द्वारा हुआ जहां संस्थापक सेवानिवृत्त प्रवक्ता एएन सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग व उच्चतम शिक्षा देने के लिये ग्रामीणांचलों में सीबीएसई पैटर्न का स्कूल खोलने का संकल्प लिया है। इनके द्वारा जनपद वाराणसी में इसी पैटर्न पर विद्यालय चलाया जा रहा है। यहां पर स्कूल खुलने से 5 विकास खण्ड के सैकड़ों गांवों के बच्चे लाभान्वित होंगे। इस मौके पर डा. डीके सिंह, जितेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, दशरथ सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, ग्राम प्रधान रामचन्दर, पत्रकार रामकुमार, शरद सिंह, सतीश सिंह, श्रेया सिंह आदि उपस्थित रहे। अन्त में प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
