वरदान ने कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर जनपद का नाम किया रोशन

जौनपुर। नगर के लिटिल फ्लाक्स स्कूल के कक्षा 5 में पढ़ रहे छात्र वरदान श्रीवास्तव ने प्रदेशस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके जनपद का मान बढ़ाया है। विदित हो कि बीते 2 नवम्बर को आदर्श इण्टरमीडिएट कालेज शम्भूगंज में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सब जूनियर कुमीते इवेन्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी को लेकर आज आयोजित एक सादे समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने वरदान को विजयी प्रमाण पत्र देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। पेशे से शिक्षक योगेश श्रीवास्तव के ज्येष्ठ पुत्र वरदान (10 वर्ष) बचपन से पढ़ने के साथ कराटे की प्रैक्टिस करता रहा है। वरदान की इस उपलब्धि से माता, पिता सहित समस्त शुभचिंतक खुश हैं।

Related

खबरें 7396867863582662330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item