दीवानी न्यायालय के अवकाशप्राप्त कर्मियों को साथियों ने दी विदाई

जौनपुर। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की जनपद शाखा के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरीश श्रीवास्तव व राजेन्द्र श्रीवास्तव की विदाई में समारोह का आयोजन हुआ जहां सर्वप्रथम अध्यक्षता करते हुये प्रभारी जिला जज राधेश्याम यादव ने गिरीश और अपर जिला जज नसीर अहमद ने राजेन्द्र को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह के रूप में गणेश जी की प्रतिमा दिया। साथ ही दामोदर सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय और न्यायिक अधिकारी बुधिराम यादव ने रामचरितमानस एवं रूद्राक्ष की माला पहनाया। इस दौरान अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप मिश्रा, न्यायिक अधिकारी दामोदर सिंह, अरविन्द मलिक, बुधिराम यादव ने दोनों कर्मियों के आचरण पर प्रकाश डालते हुये शुभकामना दिया। इसके अलावा रमेश मिश्र, महेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, देवानन्द, अविनाश मौर्य, जय प्रकाश पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, अविनाश पाण्डेय, मेंही लाल, अम्बरीश श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी विजय बहादुर यादव, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, बीएन पाण्डेय, मृदुल मिश्र, बीबी यादव, मंजू रानी, अनिल कुमार, समरपाल सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अब्बास अहलास ‘एहसास जौनपुरी’ विशेष न्यायिक मजिस्टेªट ने किया।

Related

खबरें 6436320522922624691

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item