डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे विशिष्ट बीटीसी शिक्षक

जौनपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जनपद इकाई की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राममूरत यादव की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं 4 दिसम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने के उपरांत मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इसके बाद इन्हीं मांगों को लेकर 12 दिसम्बर को एसोसिएशन लखनऊ में चारबाग से बेसिक शिक्षा निदेशालय तक पैदल मार्च करके धरना देंगे। अन्त में अपील की गयी कि 12 दिसम्बर को सभी शिक्षक लखनऊ पहुंचकर प्रदर्शन में हिस्सा लें। बैठक में केके शुक्ला, निरंजन प्रसाद, श्रीपाल, सुरेन्द्र, डा. अजीत, सरिता, शैलेन्द्र पाल, उदयराज, विनय उपस्थित रहे।

Related

खबरें 4260809093212304487

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item