प्रत्येक व्यक्ति करे पौधरोपणः सत्येन्द्र त्रिपाठी
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_71.html
जौनपुर। पौधरोपण करने से मानवीय जीवन में जहां सुख व समृद्धि की प्रगति होती है, वहीं इससे हमें मर्यादित रहने की प्रेरणा भी मिलती है। उक्त बातें सत्येन्द्र प्रसाद त्रिपाठी थानाध्यक्ष लाइन बाजार ने हरबसपुर में शान्ति देवी की जमीन पर डा. योगेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधरोपण करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि यदि वृक्षों की निगरानी सही तरीके से की जाय तो निश्चित ही ससमय फल की प्राप्ति होगी तथा पर्यावरण संरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें। अन्त में कार्यक्रम के आयोजक डा. विश्वकर्मा ने आगन्तुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जैराम तिवारी, डा. रविन्द्र विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला यादव, पत्रकार यादवेन्द्र दत्त दूबे ‘मनोज’, हरेन्द्र मौर्य, श्याम बहादुर यादव, एडवोकेट योगेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, राम लखन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
