सर्राफा व्यवसायी की हत्या को लेकर एसपी से मिला एसोसिएशन का प्रतिनिधिमण्डल

 जौनपुर। जिला स्वर्णकार समाज की बैठक बुधवार को अध्यक्ष आदर्श सेठ के आवास पर हुई जहां उपस्थित लोगों ने शाहगंज के सर्राफा व्यवसायी अमरनाथ सेठ की बीती रात हत्या करके की गयी लूटपाट की निंदा करते हुये उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर श्री सेठ ने कहा कि समूचा जनपद इस घटना से बहुत दुखी व खौफजदा है। उन्होंने कहा कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय। इसी क्रम में उपाध्यक्ष आलोक सेठ ने जहां कहा कि प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करे जिससे व्यापारी सुचारू रूप से अपना व्यवसाय कर सके, वहीं मानिक चन्द्र सेठ ने कहा कि असलहे के लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान किया जाय, ताकि व्यवसायी अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो सकें। इसके बाद उपाध्यक्ष आलोक सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल ने आरक्षी अधीक्षक बबलू कुमार से मिलकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुये आये दिन हो रही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने की बात कही। प्रतिनिधिमण्डल में विशाल वर्मा, रविन्द्र सेठ, विमल सिंह, कृपानाथ सेठ, मनोज सोनी, हेम सिंह, विक्रांत कांस्यकार, श्यामजी सेठ, मोहन सेठ, संतोष सेठ, नितिन सेठ, राजेश मास्टर, कार्तिक मैती सहित अन्य शामिल रहे।

Related

खबरें 5536773016931749752

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item