चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जायेगे किसान
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_279.html
जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एल0वाई ने बताया कि 23 दिसम्बर 2014 को स्थानीय कृषि कार्यालय (निकट पालिटेक्निक चैराहा) परिसर में प्रातः 11 बजे से पूर्व प्राधानमन्त्री जी मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद के सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया जायेगा। उक्त अवसर पर प्रदर्शनी/पण्डाल भी लगाया जायेगा। जो अपने-अपने विभागीय क्रिया-कलापों की जानकारी किसानों कोे देने हेतु उक्त अवसर पर भव्य प्रदर्शनी/स्टाल 22 दिसम्बर 2014 को सायं तक लगवाना सुनिश्चित करें। इसके लिये तत्काल उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क करके अपने लिये स्थान आरक्षित करा लें। साथ ही अपनी योजनाओं से सम्बन्धित साहित्य वितरण एवं व्याख्यान देने की व्यवस्था करें। उक्त प्रदर्शनी की समस्त व्यवस्था उप कृषि निदेशक के स्तर से की जायेगी।

