हाईटेंशन करंट की चपेट में आया किशोर हुआ अचेत
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_320.html
भदोही। उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही के सुरियावां थाने के अभिया बाजार स्थित दलित बस्ती में गुरुवार को एक किशोर हाईटेंशन की चपेट में आ गया। जिससे बिजली के करंट से वह झुलस गया। हलांकि विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद होने से उसकी जान बच गयी।
अमरजीत गौतम का बेटा पंद्रह वर्षीय विकास बबूल की डाल काट कर ला रहा था। वह डाल को उठाए था। जहां से वह गुजर रहा था उसके नीचे जल निगम की जलापूर्ति के लिए हाईटेंशन लाइन गुजरी थी। लाइन काफी नीचे थी। जिससे बबूल की डाल तार में टच हो गई। डाल टच होते ही उसके पूरे शरीर में करंट दौड़ गया। संयोग अच्छा रहा कि तत्काल आपूर्ति बंद हो गई जिससे उसकी जान बच गयी। लेकिन करंट के झटके से वह अचेत हो गया। बाद में उसे निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। जिससे उसकी जान बच गई।