एक हफ्ते के भीतर दुनियां के सुन्दर शहरो में शुमार हो जायेगा जौनपुर शहर, देखिये कैसा होगा नगर का चौराहा : D M

 जौनपुर। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आज कलेक्ट्रट मिटिगं हाल में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोद्यित करते हुए बताया कि इस समय नगर में सड़को का चौड़ी करण और सौदर्यी करण का काम चल रहा है उन्होने पूरे दावे के साथ इस महिने के अंत तक जौनपुर नगर दुनियां के खूबसूरत शहरो में शुमार हो जायेगा। उन्होने बताया कि नगर सिपाह चौराहा जेसिज चौराहा किसी विदेशी शहर की तरह दिखेगा। पालिटेक्निक चौराहा नईगंज तिराहा वाजिदपुर तिराह लाईनबाजार चौराह और रोडवेज तिराहा भी महानगरो की तरह सुन्दरता विखेरेगी। पचहटिया कुत्तुपुर बाई पास कलीचाबाद तीराहे समेत बाहरी हिस्से में ऐतिहासिक शहर जौनपुर में आप का स्वागत है का बोर्ड लगाया जायेगा। इस बोर्डो पर शहर की ऐतिहासिक इमारतो का चित्र अंकित रहेगा। जेसिज चौराहे पर एक ग्लोबल लगेगे उस पर नगर का नक्शा होगा और रंग विरंगी लाईटो के बीच पानी का फौवारा चलता रहेगा। सुहास एलवाई ने बताया कि यह सारे कार्य जनता और बैंक के सहयोग से हो रहा। इस रखरखाव करने का जिम्मा सहयोग करने वाले लोग ही करेगंे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी स्थानो पर सीसी कैमरे भी लगाये जायेगे।
 जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा है कि शहर के पार्को का सुन्दरीकरण विदेशी तर्ज पर कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने पर शहर की भव्यता में चार चांद लग जायेगा। जेसीज चैराहे का नाम नहीं बदला जायेगा। गुरूवार को पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चहारसू चैराहा का सुन्दरी करण तोड़कर फिर से किया जायेगा। सभी चैराहे के आस पास इण्टर लांकिक का निर्माण अच्छे ईटों से होगा जिससे वाहन चाहे जितना भारी हो उसपर असर न पड़े। सिपाह और पचहटिया चैराहे का सुन्दरी करण बेहतरीन तरीके से होगा क्यों कि यहां स्थान अधिक है और वाहनों का आवागमन भी अधिक है। उन्होने नागरिकों से अपील किया कि शहर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे और यातायात के नियमों का पालन करे। सुझाव मांगने पर बताया गया कि भण्डारी स्टेशन से अहियापुर , गुरूद्वारा होते हुए बाई पास तक जाने वाली सड़क का चैड़ी करण कराया जाय क्योकि शहर में जाम होने पर अधिकतर लोग इस मार्ग से निकला पसन्द करते है लेकिन सड़क सकरी होने से समस्या होती है। इसके अतिरिक्त बेगम गंज चैराहे को भी सुन्दरीकरण की परिधि में लाया जाय। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण कर वे देखेगे कि इन स्थानों का चैड़ी करण होने से क्या वास्तव में यातायात व्यवस्था सुगम होगी। उन्होने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तावित सुन्दरीकरण का खाका भी पत्रकारों को दिखाया।











Related

खबरें 1533749546754670410

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item