वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया एक दिवसीय हड़ताल

  जौनपुर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर उत्तर भारत के विभिन्न प्रदेशों में संचालित बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर हड़ताल कर दिया। इस हड़ताल से जनपद के सभी बैंकों के बैंकिंग व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो गये। वहीं बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने यूनियन बैंक आफ इण्डिया के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जहां अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर संयोजक कामरेड आरपी सिंह ने कहा कि भारतीय बैंक संघ के अतार्किक व गैरजिम्मेदाराना रवैये से 2 वर्षों से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी वेतन पुनरीक्षण की मांग पर समझौता नहीं हो पाया। यही कारण रहा है कि आज लोग हड़ताल पर जाने को बाध्य हैं। उन्होंने संघ से अपील किया कि उनकी मांग पर तर्कसंगत एवं लचीला व व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाये जिससे इसका सम्मानजनक समाधान निकल सके, अन्यथा संगठन के फैसले के अनुरूप बैंककर्मी अपने आंदोलन को तीव्र करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कामरेड शम्भूनाथ जायसवाल, दिनेश नारायण, प्रकाश वर्मा, श्रीदेव मौर्य, वीपी श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, सुभाष सिंह, अशोक शुक्ला, जीके प्रजापति, अंकित सिंह, विवेक शर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, आशीष, अभिषेक, पंकज आदि उपस्थित रहे।

Related

खबरें 2042331831653469663

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item