बेलवाई धाम में हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_48.html
जैनपुर। सीड आफ होप फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट गोरखपुर का 41वां एवं देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति शिव धाम बेलवाई का पहला संयुक्त निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिव धाम बेलवाई तहसील शाहगंज के प्रांगण में आयोजित हुआ जहां 287 मरीजों का नेत्र परीक्षण, मेडिकल जांच करके निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। इस मौके पर बताया गया कि 64 मरीजों को आपरेशन के लिये चिन्हित किया गया है जिन्हें 4 दिसम्बर को समिति के साधन द्वारा फातिमा अस्पताल गोरखपुर ले जाया जायेगा जहां उनका कुशल चिकित्सकों द्वारा आपरेशन किया जायेगा। इसके बाद शिविर उद्घाटन विवेक सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर की अध्यक्षता उमाशंकर सिह ग्राम प्रधान कलान व संचालन ट्रस्ट के अरून प्रकाश ने किया। इस अवसर पर राजेश गिरि, भगौती प्रसाद दूबे, लालचन्द जायसवाल, अमित अग्रहरि, कतवारू बिन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में समिति के सचिव दिलीप मोदनवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

