जहरखुरानों ने परदेशी युवक से उड़ाया दस हजार
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_35.html
क्सिदहां निवासी शुग्गू प्रजापति का बेटा विजय शंकर सूरत रहता है। वह बुधवार को घर के लिए चला था। सुबह मिर्जापुर स्टेशन पर उतरा था। वहां से उसने घर आने के लिए निजी वाहन किराए पर लिया था। गोपीगंज के करीब पहुंचते ही उसे गैंग के लोगों ने उसे शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में उसे मिर्जापुर रोड़ पर छोड़कर चल दिए। बेहोशी हालत में वहां भीड़ जुट गई। उसी दौरान युवक की कोई महिला रिश्तेदार बाजार करने गई थी। उसेने युवक को पहचान लिया। बाद में उसने इस घटना की खबर परिजनों को दी। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर युवक ने बताया कि उसके पास दस हजार की नगदी और अटैची में कपड़े थे जिसे उड़ा दिए गए।
