बुकिंग क्लर्क से उलझे यात्री ने तोड़ा कम्प्युटर का की-बोर्ड

भदोही (गोपीगंज)। जिले के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की भोर में बुकिंग क्लर्स से एक यात्री टिकट वापसी को लेकर उलझ गया। उसका गुस्सा आपे से बाहर हो गया। उस पर आरोप है कि वह खिड़की से हाथ डालकर कम्प्युटर का की-बोर्ड तोड़ दिया। बाद में एसएम की सूचना पर रामबाग सर्किल की आरपीएफ टीम उस ले गई। यह पता नहीं चल सका है की यात्री कहा का रहने वाला था।
जानकारी कंे मुताबिक भोर में एक यात्री पवन एक्सप्रेस से मुंबई की यात्रा करने के लिए टिकट लिया। लेकिन रेलगाड़ी में अधिक भीड़ के चलते वह चढ़ नहीं पाया। बाद में उसने बुकिंग क्र्लक से टिकट वापसी के लिए दबाव डालने लगा। जिस बाबू ने कहा कि टेन आने के तीन घंटे पहले तक वापसी हो सकती है। लेकिन जाने के बाद यहां टिकट वापसी की सुविधा नहीं है। बुकिंग क्र्लक का आरोप है कि इसी बात को लेकर नाराज यात्री भीड़ गया और बुकिंग कम्प्युटर के की-बोर्ड को क्षति पहुंचायी।

Related

पुर्वान्चल 2101252746255687399

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item