सपा विधायक का भतीजा निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित

भदोही (गोपीगंज)। जिले की रिक्त पड़ी डीघ ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए उपचुनाव चुनाव में भदोही के कद्दावर सपा विधायक विजय मिश्र के भतीजे मनीष मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी  ज्ञानपुर ने उन्हें जीत का प्रमाण प्रत्र सौंपा। यह सीट कुछ महींने पहले बसपा से संबंधित ब्लाक प्रमुख रहे सुधांशु मिश्र के खिलाफ लाए गए अविस्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुई थी।
जिले की रिक्त पड़ी प्रमुख पद की केवल एक सीट के लिए 29 नवम्बर से उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई थी। लेकिन किसी ने अपना नामाकंन नहीं दालिख किया था। पहले से ही यह तय माना जा रहा था कि मनीष मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। इसके पहले भी मिश्र डीघ ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। भदोही ब्लाक के बाद डीघ के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिले में छह ब्लाक हैं। इस जीत के बाद सपा का एक बार फिर डीघ सीट पर दबदबा हो गया है।

Related

पुर्वान्चल 7428465402114682794

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item