पदोन्नति के लिए बरिष्ठता सूची जारी होने से प्राथमिक शिक्षक संघ गदगद
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_9.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं शिक्षको के पदोन्नति के लिए बरिष्ठता सूची बीएसए कार्यालय में कल प्रकाशित होने के साथ ही सभी विकास क्षेत्रो में प्रकाशन तथा अंतिम आपत्ति के भेज पर खुशी जाहिर की गयी साथ साथ वादे के अनुरूप पदोन्नति प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति अभार व्यक्त किया गया। जिला अध्यक्ष ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों से अपील किया कि अति शीघ्र सूची की एक प्रति अपने अपने बीआरसी पर चस्पा करवा दें और बरिष्ठता सूची में सम्मिलित सभी अध्यापको से उनके विवरणों का सत्यापन एवं हस्ताक्षर कराकर दूसरी प्रति जल्द से जल्द दो दिनों में बीएसए कार्यालय को वापस भेजवा दे। जिससे पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाय । बैठक में लक्ष्मीकांत सिंह दीपमाला साजेश सिंह पद्माकर राय रामदुलार यादव रवि यादव समेत भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

