रविवार को बंद रहेगी दुकाने, खोला तो लगेगा जुर्माना
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_67.html
जौनपुर।जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रविवार 7 दिसम्बर 2014 को नगर क्षेत्र की सभी दुकाने बन्द रखने का फरमान जारी किया है । उन्होंने बताया कि रविवार की बंदी को निरीक्षण करने के लिए राजस्व,पुलिस एवं श्रम विभाग की पांच टीमें गठित की गयी है। बन्दी के दिन जो भी दुकानदार दुकान खोलेगा उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही की जायेगी।
