कल तक अतिक्रण नही हटाया तो होगा एफआईआर

 जौनपुर।जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आज सायं 4 बजे सिपाह तिराहा, चैकिया मोड़ तिराहा, भण्डारी स्टेशन, अहियापुर तिराहा, सुतहट्टी चैराहा, शाहीपुल, बदलापुर पड़ाव का निरीक्षण किया। अधि0अभि0 लो.नि.वि. बी0डी0गुप्ता को चैकिया मोड़ तिराहा का स्टीमेट बनाकर सौन्दर्यीकरण कराने का निर्देश दिया। भण्डारी स्टेशन से लेकर सुतहट्टी चैराहा तक पैदल चलकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध ई0ओ0 नगरपालिका संजय शुक्ला एवं प्र0 सिटी मजिस्टेªट ज्ञानेन्द्र सिंह को कल तक अतिक्रमण न हटाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। आवास विकास परिषद द्वारा भण्डारी स्टेशन से कोतवाली तक तथा बदलापुर पड़ाव पर कार्य शीघ्र कराने का निर्देश दिया। बदलापुर पड़ाव पर सड़क पर भैंस बाधने वाले व दुकान लगाकर सड़क जाम करने वालों के विरूद्ध बुलडोजर से गिराने का निर्देश दिया। शाहीपुल पर जगह-जगह उगे हुए पीपल के पेड़ की सफाई कराने एवं शाहीपुल पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। अधि0अभि0 विद्युत वी0के0सिंह को जगह-जगह विद्युत पोल को विस्थापित करने का निर्देश दिया। सड़क के दोनो तरफ रेलिंग लगाने का भी निर्देश दिया। अधि0अभि0 आवास विकास को तीसरे दिन तथा सहायक अभियंता को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगरवासियों को सचेत किया है कि वे सड़क से हटाये गये अतिक्रमण पर पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी।

Related

खबरें 2737785232783581733

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item