सवधान! अब घर के अंदर घुसकर जहर खुरान करने लगे है शिकार, जौनपुर के एक परिवार को जहर खिलाकर लूटा
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_49.html
जौनपुर में लड़की शादी के लिए लड़का देखने का झासा देकर घर में घुसे जहर
खुरान गिरोह के दो सदस्यों ने पूरे परिवार को जहरीला लड्डू खिलाकर बेहोश
करने के बाद घर में रखे रूपये गहने और अन्य कीमती सामन उठा ले गये। सूबह इस
बात की जानकारी होने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके
पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर सभी की हालत
नाजुक बनी हुई है। इलाज कर रहे डाक्टरो ने बताया कि इन सभी को वही जहर
दिया गया है जो टेªनो और बसो के यात्रियो को लूटने के लिए जहरखुरान प्रयोग
करते है।
ट्रेनो बसो की यात्रियो को लूटने वाला जहरखुरानो का गिरोह अब आम जनता की घरो में घुसकर अपने कार्यो का अंजाम देना शुरू कर दिया है। इन गिरोह के दो सदस्यों ने जौनपुर जिले जलालपुर थाना क्षेत्र के जरैइला गांव में अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता तयकरने के बहाने अमर बहादुर के घर में घुस गये। अमर बहादुर मेहमान समझकर उनकी खतिरदारी किया। खाना खाने के बाद जहर खुरानो ने अपने साथ लाया लड्डू पूरे परिवार को प्रसाद बताकर अपने हाथो से खिलाया। लड्डू खाने के बाद परिवार में मौजूद छः सदस्य अमर बहादुर सिंह पुत्र सुरजू 40 वर्ष सुमन देवी पत्नी विकास 25 वर्ष आशा देवी पत्नी अमर बहादुर 35 वर्ष सनी कुमार पुत्र अमर बहादुर 14 वर्ष अशर्फी देवी पत्नी सुरजू 70 वर्ष सोनी पुत्री अमर बहादुर 19 वर्ष अचेत हो गये है। जब पूरा परिवार बेहोश हो गया तो दोनो बदमाशो ने घर में रखा गहने रूपये और कीमती सामान उठा ले गये। सूचना मिलते ही मौके पर जलालपुर थाने की पुलिस पहुंचकर सभी को जिला अस्पताल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामजी सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दिया है।
उधर इन पीडि़तो का इलाज कर रहे डाक्टरों की टीम कौशल त्रिपाठी चीफ फर्मासिस्ट ने बताया कि लड्डू में वही जहर मिलाया गया है जिस प्वाईजन का प्रयोग जहरखुरान ट्रेन और बस यात्रियों को लूटने में प्रयोग करते है।