सोनिया गांधी पहुंची रायबरेली देखा अपने संसदीय क्षेत्र का हाल , सुनी महिलाओं और बच्चो समस्याएं देखिये फोटो की जुबानी
https://www.shirazehind.com/2014/12/blog-post_5.html
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची। फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वह सीधे राही ब्लाक के मालिन का पुरवा पहुंची। अपने सांसद को अपने गांव में देखकर ग्रामवासी प्रसन्न हो गये। जहां ग्रामीण बी.एल. पाल ने अपना घर दिखाया और इंदिरा आवास की मांग की। उसके बाद पूरा काफिला दोहरी ग्राम पहुंचा, जहां पर सीमा, जगदीश, मिथाना, अल्का और धनपता ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्रीमती गांधी ने गांव में लोगो के बीच जाकर उनकी समस्याए सुनी। उसके बाद काफिला पूरे ढाकू पहुंचा जहां ग्रामीण रामकिशन, रामकली, नंगू आदि ने श्रीमती गांधी को अपनी समस्याए बतायीं। पूरे मद्धू गांव में जैसे ही सोनिया का काफिला पहुंचा वहां पर विकलांग पे्रम कुमार ने ट्राई साइकिल की मांग की। मद्धू गांव के प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों ने सोनिया जी का स्वागत किया। सोनिया जी ने प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से विद्यालय एवं मिड डे मील के विषय में जानकारी ली और ग्रामीणो के घर जाकर उनका हालचाल पूंछा। उसके बाद कलंदरपुर गांव पहुंची, जहां पर वृद्धा पेंशन न मिलने की ग्रामीणों ने शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष से उनके खाते में कोई भी पैसा नही पहुंचा। उसके बाद सोनिया रूस्तमपुर गांव की ओर निकल पड़ी, जहां गांव की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। महिलाओं से सोनिया ने स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी ली। रूस्तमपुर गांव की फूलमती ने अपना हाल सोनिया को सुनाया। उसने बताया कि उसका हाथ जल गया है। सोनिया ने इलाज कराने का वादा किया। यहां भी विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत की गयी। गांव के राम बहादुर ने पीने के पानी की समस्या बतायी। रूस्तमपुर की महिला कंचन ने आई.टी.आई में एडमिशन कराये जाने की मांग की। उसके बाद श्रीमती गांधी दरुआपुर गांव पहुंची, जहां ग्रामीण अपने बीच सोनिया को देखकर काफी उत्साहित हुये। जहां विधवा श्यामकली ने मैडम को अपना घर दिखाया और इंदिरा आवास व पेंशन की मांग की। इसी गांव केे रामसेवक मौर्या ने गांव से नहर तक पक्की सड़क की मांग की। उसने बताया कि स्कूल जाने में बच्चो को बहुत कठिनाई होती है। दरुवापुर गांव के बाद मैडम गोंदवारा गांव पहुंची, जहां ग्रामीणो ने फूल मालाओं से सोनिया जी का स्वागत किया। जिसमें रामनरेश तिवारी, शिव बहादुर मौर्य सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। श्रीमती गांधी ने ग्रामीणों से मनरेगा के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा का काम काफी दिनो सेे रुका है। गांव की महिला हसीना ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। जिसपर श्रीमती गांधी ने आश्वासन दिया कि आज ही विजलेंस मीटिंग में इस मामले की जानकारी ली जायेगी। अपने गांव में सोनियाको देखकर बच्चो में खुशी दौड़ गयी वही सोनिया जी ने उन्हे निराश नही किया और बड़े ही प्यार से उन्हे दुलराया। गांव के ही मृतक जगदीश मौर्या की पत्नी ने अपना घर दिखाया और अपना दर्द मैडम के सामने रखा। उसके बाद भरतगंज में ग्रामीणो ने श्रीमती सोनिया जी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरे को लेकर लोगो के बीच काफी उत्साह रहा। वहां से काफिला भूएमऊ गेस्टहाउस पहुंचा। जलपान के बाद 02.30 बजें एकबार फिर मैडम का काफिला शहर की तरफ निकला, जहां उन्हें अनश्रवण समिति में भाग लेना था।
.jpg)

.jpg)




