अटल जी अजातशत्रु, युगद्रष्टा

 जौनपुर। भारत रत्न से नवाजे गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने अटल जी को अजातशत्रु, युगद्रष्टा बताते हुए भारतीय राजनीति का पुरोधा कहा।
पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जगह-जगह जहां गरीबों में कंबल वितरित किए गए वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर रक्तदान किया।
पार्टी की नगर इकाई द्वारा कोतवाली चौराहे पर आयोजित जन्मदिवस समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह ने कहा कि भारत ही नहीं दुनिया की राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी का अलग मुकाम रहा है। अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह परिवर्तन व संचालन धर्मपाल चौधरी, यूपी सिंह व गौरव श्रीवास्तव ने किया। स्वागत आशीष गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्षों कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अशोक सेठ, श्याम मोहन अग्रवाल, विनोद बैंकर, सुनील सेठ व संतोष त्रिपाठी को संगठन रत्न से सम्मानित किया गया। समारोह में सुरेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, सुशील उपाध्याय, पंकज मिश्रा, किरन श्रीवास्तव, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय सह संयोजक सूर्य प्रकाश जायसवाल, शशी कुमार मौर्या, अशोक कुमार मौर्य, मंजू उपाध्याय, मेनका सिंह, माधुरी गुप्ता, शैल साहू, परविंद चौहान, संजय पांडेय, राजवीर सिंह राजा, मानिक चंद सेठ आदि ने भी वाजपेयी के व्यक्तित्व को सराहा।

Related

खबरें 2643231847485025479

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item