बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने मनमोहा

जौनपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल बदलापुर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जहां लोगों मन मोह लिया वहीं पंजाबी, डांडिया, गोवा आदि प्रांतों का नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को वाह-वाह करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अलावा एकांकी नाटक, देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओपी पांडेय ने कहा कि इस विद्यालय में जिस ढंग की तालीम दी जा रही है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही देश के कर्णधारों का भविष्य संवरता है। मुख्य वक्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह ने कहा कि शिक्षा से समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव है। बच्चे देश के भविष्य है उनको गुणवत्ता युक्त देकर यह विद्यालय सामज में अपना अहम योदान कर रही है। विशिष्ट अतिथि सीओ डीएन सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सिखाया जाए। क्योंकि संस्कारवान बच्चे ही सभ्य समाज स्थापित करते हैं। विद्यालय के डायरेक्टर थामस जोसेफ ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर मोती लाल गुप्त, प्रभाकर चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रामकीर्ति दूबे, अजय सिंह, अलीमुद्दीन, संदीप सिंह, डा0 उत्तम निगम, वंदना सिंह , पत्रकार पुरूषोत्तम सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अधिशासी अभियंता आरडब्लू पाल एवं संचालन छात्रा श्रेया द्विवेदी एवं आकाश दूबे ने किया। आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य वल्सम्मा वर्की ने किया।

Related

खबरें 2896902716456630974

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item